Thursday, May 14, 2020

दोस्तों ने दोस्ती कर

दोस्तों ने दोस्ती कर, दोस्ताना कर दिया।
नाजनीनों के बिना ही, हर फ़साना कर दिया,
आदमी से आदमी का आशिकाना कर दिया।
शाकाहारी भोज में, मुर्गा बनाना कर दिया,
सिज्दे का भी नाम बदला, हार जाना कर दिया,
खोजकर के बंद मेरा, आबोदाना कर दिया,
दोस्तों ने दोस्ती कर, दोस्ताना कर दिया।

गिर पड़ा ऐसा कहीं, ये ग़लत गाना कर दिया,
राज जितने दफ्न थे, जाहिर बताना कर दिया।
गम में डूबे शक्ल को भी, मुस्कुराना कर दिया,
कुर्सी पे रखी पादुका को, ताज पाना कर दिया।
नयी भाषा से गढी, बातें बनाना कर दिया,
दोस्तों ने दोस्ती कर, दोस्ताना कर दिया।

हर शमा पे मिट रहे, ऐसा तराना कर दिया
दवा के बदले में दारू, का घराना कर दिया।
सुख पे मेरे सदा हमला कातिलाना कर दिया,
कष्ट मेरे खुद सहे, मुझको रवाना कर दिया।
मेरे मित्रों ने मुझे घोषित पुराना कर दिया।
दोस्तों ने दोस्ती कर, दोस्ताना कर दिया।

4 comments:

  1. Replies
    1. धन्यवाद। आप लोगों के साथ की दरकार है।

      Delete
  2. Nice. Vinay Pandey

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद भाई! आप लोग पसंद करो तो मेरी खुशकिस्मती।

      Delete