नाम अनामिका
डॉ हिमांशु शेखर
नाम कुछ जब ना मिले तो, कहें नाम अनामिका।
हो रही चर्चा किसी की, कहके नाम अनामिका।
नाजनीनों, महजबीनों, का ना नाम अनामिका।
आपसब अब सुर्खरू हो, सुनके नाम अनामिका।1।
चलो सबकी याद में, आया जो नाम अनामिका।
और सपने में सभी के, आती नाम अनामिका।
गैरों की चर्चे में खाली, कमरा नाम अनामिका।
अंग्रेज पूछें दे तवज्जो, कौन नाम अनामिका।2।
अर्द्ध शतकों की है पारी, उसपे नाम अनामिका।
और चौंतीस वर्ष पहले, का जो नाम अनामिका।
आज विकीपीडिया पे, दिखा नाम अनामिका।
याद कर सब खुश हुए, वो था नाम अनामिका।3।
बाग के हर पुष्प को अब, देते नाम अनामिका।
कह रहे भंवरे, कली, हर शमा नाम अनामिका।
नाम मालूम ना हुआ तो, रखा नाम अनामिका।
हर किसी के दिल टटोलो, मिले नाम अनामिका।4।
कहे शेखर ना है कोई, दिल में नाम अनामिका।
तो तुरत ईलाज कर, पैदा हो नाम अनामिका।
हर वो बंदा है परेशां , ना हो नाम अनामिका।
दुआ है हर एक को, मिल जाए नाम अनामिका।5।

No comments:
Post a Comment